फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Destroyed 900 trees in Manjha rural forest with the intention of grabbing land

जमीन कब्जाने की नीयत से मंझा ग्राम्य वन में 900 पेड़ किए नष्ट

Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Destroyed 900 trees in Manjha rural forest with the intention of grabbing land
मंझा ग्राम्य वन में दबंगों ने इसी जगह पर नष्ट किये पौधे।
वन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ कैंट थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

बरेली। मंझा के ग्राम्य वन की जमीन कब्जाने की नीयत से 900 से ज्यादा पेड़ नष्ट कर दिए गए। मामले में वन विभाग ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।
जिला प्रशासन की ओर से कुछ समय पहले ही मंझा में 180 हेक्टेयर जमीन भूमाफिया के चंगुल से मुक्त कराकर वहां ग्राम्य वन आबाद किया गया है। ग्राम्य वन विकसित करने के लिए वन, मनरेगा, उद्यान, सिंचाई समेत कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। अलग-अलग प्रजातियों के कई हजार पौधे अब तक यहां लगाए जा चुके हैं। शहर में जगह-जगह सड़क किनारे से ट्रांसलोकेट होने वाले पेड़ भी यहां लगाए जा रहे हैं। उधर, जमीन से बेदखल किए गए भूमाफिया फिर से जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में हैं। कई बार बाड़ और पेड़-पौधे नष्ट करने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार देर रात मंझा गांव के राय सिंह, महिपाल सिंह और एक अज्ञात ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ग्राम्य वन में लगाए गए 900 से ज्यादा पेड़ नष्ट कर दिए। शनिवार को मामले की जानकारी होने पर वन दरोगा नेत्रपाल ने घटना की सूचना डीएफओ समीर कुमार को दी। डीएफओ के निर्देश पर शाम को कैंट थाने में राय सिंह, महिपाल सिंह के साथ एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 500 गड्ढे पाट दिए थे
कब्जे की जमीन छिनने से नाराज दबंग मंझा ग्राम्य वन में लगे पेड़-पौधों को पहले भी नुकसान पहुंचा चुके हैं। ग्राम्य वन में बाड़ काटने और रेलिंग के पोल तोड़ने के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं। पौधे लगाने के लिए खोदे गए 500 से अधिक गड्ढे भी बीते दिनों दबंगों ने पाट दिए थे। इस मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मंझा ग्राम्य वन में 900 के करीब पेड़ नष्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर कैंट थाने में दी गई है। पेड़ नष्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - वैभव चौधरी, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed