{"_id":"6893ca49fa158c4eee0274cc","slug":"despite-being-sealed-in-bhojipura-ultrasound-is-being-done-in-the-centre-bareilly-news-c-4-vns1074-698639-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भोजीपुरा में सील के बावजूद सेंटर में हो रहा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भोजीपुरा में सील के बावजूद सेंटर में हो रहा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
बरेली। मानक पूरे न होने पर सील किए गए भोजीपुरा के रिगार्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में फिर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने विभागीय मुस्तैदी पर सवाल उठाए हैं। अब अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
भोजीपुरा स्थित रिगार्ड डायग्नोस्टिक सेंटर का पूर्व में पीसीपीएनडीटी नोडल ने निरीक्षण किया था। मानक पूरे न होने पर इसे सील कर दिया गया था। सेंटर अभी तक विभाग में पंजीकृत नहीं है। अब सोशल मीडिया पर सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के फोटो वायरल हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि सील होने के बाद भी यहां जांच की जा रही है।
विभागीय अफसरों की मिलीभगत का भी आरोप है। नोडल अधिकारी डॉ. अमित का कहना है कि सेंटर पंजीकृत नहीं है। सेंटर खुलने की जानकारी नहीं है। अगर बगैर अनुमति सील खोलकर सेंटर शुरू किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो