फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy jailor and ten captives infected, 102 prisoners detained in district jail, antigen test done

डिप्टी जेलर और दस बंदी संक्रमित, जिला जेल में हड़कंप 102 बंदियों का कराया गया एंटिजन टेस्ट

Fri, 31 Jul 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy jailor and ten captives infected, 102 prisoners detained in district jail, antigen test done
demo photo - फोटो : demo photo
बरेली। डिप्टी जेलर के बाद 10 बंदियों के भी एंटिजन टेस्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद जिला जेल में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ जेल में सुरक्षा मानक और सख्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला जेल के एक कैदी की पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद केजीएमसी लखनऊ में मौत हो गई थी। इसके बाद जेल स्टाफ के कुछ लोगों ने बतौर एहतियात कोरोना टेस्ट कराया था। इसी प्रक्रिया में बुधवार रात जिला जेल के डिप्टी जेलर को पॉजिटिव पाया गया। उन्हें जेल में अलग हिस्से में बने आवासीय परिसर में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने जेल में 102 बंदियों का एंटिजन टेस्ट किया। इन्हीं में से 10 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। इन बंदियों को जेल के अलग हिस्से में आइसोलेट किया गया है। हालांकि किसी भी बंदी में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed