फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Departmental inquiry ordered against AE and JE in incomplete bridge case

Bareilly News: अधूरे पड़े पुल मामले में एई और जेई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

Sat, 11 Jan 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Departmental inquiry ordered against AE and JE in incomplete bridge case
बरेली। बदायूं के दातागंज और बरेली के फरीदपुर को जोड़ने वाले अधूरे पुल के मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (एई) अभिषेक कुमार और अवर अभियंता (जेई) महाराज सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता ने प्राथमिक जांच में लापरवाही पाते हुए उत्तर-मध्य क्षेत्र लखनऊ के मुख्य अभियंता को जांच सौंपी है। बता दें, 24 नवंबर को इस अधूरे पुल से गिरकर कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। ये लोग गूगल मैप के सहारे आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद बरेली जोन के मुख्य अभियंता अजय कुमार ने जांच करने के बाद 30 नवंबर को प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को भेज दी थी। एई के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को और जेई के खिलाफ प्रमुख अभियंता को आदेश करने थे, लेकिन डेढ़ महीने तक प्रक्रिया फंसी रही। इस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश कर दिए गए हैं। अब इन अभियंताओं को चार्जशीट जारी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता को भी देना पड़ेगा जवाब

अधूरे पुल पर हादसे के लिए जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रमुख अभियंता ने सेवा नियमावली के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग बदायूं स्थित प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार से भी जवाब मांगा है। इसके लिए जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जवाब का परीक्षण होने के बाद उनकी भी जिम्मेदारी तय हो सकती है।




इसलिए जांच के घेरे में आए एई और जेई

दातागंज की ओर से कोई वाहन फरीदपुर की ओर न जाने पाए, इसके लिए पुल पर दीवार खड़ी की गई थी। पुल की यह दीवार क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। वहीं गूगल मैप में सही लोकेशन दिखाने पर अधूरे पुल पर कार पहुंच गई और कोई अवरोध न होने की वजह से पुल से नीचे गिर गई थी। पुल पर अवरोध, संकेतक और क्षतिग्रस्त दीवार सही कराने की जिम्मेदारी इन अभियंताओं की थी। इसी वजह से इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हुए हैं। अमर उजाला ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed