फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration of factionalism in the protest against the arrest of Akhilesh

अखिलेश की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में भी गुटबाजी की नुमाइश

Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of factionalism in the protest against the arrest of Akhilesh
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पार्टी नेताओं ने समझाया पर टस से मस नहीं हुए, नारेबाजी में भी नहीं मिले सुर

विज्ञापन
बरेली। लखीमपुर खीरी जाते हुए लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिए जाने के विरोध में सपाइयों ने चौकी चौराहा पर गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन तो किया लेकिन गुटबाजी की नुमाइश करने के बाज नहीं आए। पार्क में दोनों गुट अलग-अलग धरने पर बैठे। कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी का वास्ता देकर एक जगह प्रदर्शन करने की अपील की लेकिन उसका भी असर नहीं पड़ा।
चौकी चौराहे के गांधी पार्क में धरने पर बैठे सपाइयों ने प्रदर्शन किया। एक गुट पार्क के गेट पर धरने पर बैठा जिसमें लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष भुवनेश प्रधान, आदेश यादव गुड्डू, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष वसीम मेवाती, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव और महिला सभा जिला अध्यक्ष भारती चौहान अपने समर्थकों के साथ शामिल थीं। कुछ देर बाद महानगर की टीम पार्टी के कुछ नेता पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें शामिल महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना और महानगर के दूसरे पदाधिकारी गेट के आगे बढ़कर गांधी प्रतिमा के नीचे दरी बिछाकर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन में दोनों गुट अलग-अलग ही बैठे रहे। नारेबाजी करते हुए भी उनके सुर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पार्टी के कुछ नेताओं ने यह समझाने का प्रयास भी किया कि प्रदर्शन एकजुटता दिखाने के लिए हो रहा है, यहां नेतृत्व की लड़ाई नहीं है लिहाजा व्यक्तिगत राजनीति चमकाने के बजाय एक जगह प्रदर्शन किया जाए लेकिन दोनों गुट इसके बावजूद टस से मस नहीं हुए। बाद में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडे को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जफर बेग, गजेंद्र कुर्मी, प्रबुद्घ सभा जिलाध्यक्ष अतुल पाराशर, समयुन खान, सनी मिर्जा, इशरफि ल राशमी, करन सिंह पटेल, पवन सक्सेना, गौरव जायसवाल, साधना मिश्रा,सूरज यादव, हरिशंकर यादव, रेहाना बी आदि मौजूद रहे।

फ्रंटल संगठनों ने फूंका सीएम का पुतला

चौकी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान सपा के फ्रंटल संगठनों ने पुलिस चौकी के सामने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंक दिया। इसके बाद सपाई करीब दस मिनट तक नारेबाजी करते रहे, पुतला वहीं सड़क पर जलता रहा। फ्रंटल संगठनों में लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा और महिला सभा शामिल रही।

लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने गए सपाई

लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ प्रदर्शन के लिए कई सपाई गए हैं। बरेली से जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी के अलावा करीब 20 कार्यकर्ता गए हैं। आंवला, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत के अलावा कई और जिलों से कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed