बरेली बवाल: राना के घर-होटल के बाद आदित्य के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, ताश के पत्तों की तरह गिरा भवन
Bareilly News: बरेली बवाल प्रकरण में शुक्रवार को दूसरे पक्ष आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट पर कार्रवाई हुई। पुलिस प्रशासन और बीडीए की टीम ने बुलडोजर से बरातघर को ध्वस्त कराया। इस दौरान आदित्य की मां और भाई ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पीलीभीत बाइपास पर फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना के मकान और होटल के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को दूसरे पक्ष आदित्य उपाध्याय के रिसॉर्ट पर कार्रवाई हुई। पुलिस प्रशासन और बीडीए की टीमें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बुलडोजर और पोकलेन मशीन लेकर सांवरिया रिसॉर्ट पर पहुंचीं। बुलडोजर से रिसॉर्ट को ध्वस्त कराया गया।
बताया जा रहा है कि डोहरा रोड स्थित सांवरिया रिसॉर्ट का निर्माण बीडीए के मानकों के विपरीत किया गया। इसके चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान आदित्य की मां और भाई पहुंच गए। दोनों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ने पुलिस की गाड़ी से कूदने का प्रयास किया। आदित्य की मां ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। यह रिसॉर्ट मेरे नाम है। मुझे सामान भी नहीं निकालने दिया।
22 जून को हुई थी घटना
22 जून की सुबह पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना और आदित्य उपाध्याय के गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। बीच सड़क पर खुलेआम फायरिंग की घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। शासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में जुटा है। गुरुवार को राजीव राणा के होटल और मकान पर बुलडोजर चला था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होते ही राना दौड़ा चला आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजीव राना को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। इससे पहले गुरुवार की रात में ही दबिश देकर पुलिस ने अलग अलग जगह से राना के चार परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राना के भाई हरिओम और राधेश्याम व बेटे आशीष और राजन को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को शुक्रवार को जेल भेजा जा सकता है। इनमें से अधिकांश के नाम मुकदमे में शामिल नहीं थे, जो अब शामिल किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.