फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition Action Taken Agaisnt Five Illegal Colonies In Bareilly

UP: अवैध कॉलोनियों पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर, लोगों से अपील- प्लॉट खरीदने से पहले जरूर करें ये काम

Wed, 28 Feb 2024 06:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Feb 2024 06:39 AM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए ने फिर बुलडोजर चलाया। मंगलवार को पांच अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई, जिससे कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन
Demolition Action Taken Agaisnt Five Illegal Colonies In Bareilly
बीडीए बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने मंगलवार को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यहां अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। बीडीएम ने संबंधित कॉलोनाइजरों को चेतावनीपत्र जारी किया है।

विज्ञापन


बीडीए वीसी मनिकंदन ए ने बताया कि प्रेम लोधी रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर चार के पीछे करीब पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। वीरू शर्मा लाल फाटक रोड पर 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर व इसी रोड पर पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर सुलेमान व चार हजार वर्गमीटर जमीन पर गजेंद्र पटेल अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। 
विज्ञापन


इसी रोड पर अब्दुल सलाम भी नाली, सड़क निर्माण और साइट कार्यालय बना चुके थे। कॉलोनाइजर मानचित्र व अन्य संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कॉलोनाइजर से दस्तावेज जरूर ले लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध निर्माणों या अवैध कालोनियों के विरुद्ध प्राधिकरण स्तर से किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जायेगी। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

  • 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध तरीके से बसाई जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। 
  • 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया था। 
  • तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 
  • चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इन सभी जगहों पर बिना मानचित्र के ही प्लॉट की बिक्री की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed