फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to implement the timetable of roadways buses

Bareilly News: रोडवेज बसों की समय-सारणी लागू करने की मांग

Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement the timetable of roadways buses
मीरगंज। बरेली से शीशगढ़ तक 55 किलोमीटर मार्ग पर रोडवेज बसों की समय-सारणी न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने 15 दिनों में समय-सारणी लागू न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, डेढ़ साल पहले 16 निजी बसें संचालित की जाती थीं। एक साल पहले सिटी बसें शुरू हुईं लेकिन पांच माह से वो भी बंद हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से मांग करने पर रोडवेज ने चार बसें चलाईं लेकिन उनकी समय-सारणी नहीं है। लोग टेंपो से 55 किलोमीटर का सफर करने को मजबूर हैं। लोगों ने दो बसों का रात में शीशगढ़ में ठहराव और सुबह 6:30 बजे बरेली के लिए चलाने की मांग की है। भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोडवेज अधिकारियों ने महिला परिचालकों के रात में रुकने को तैयार न होने का हवाला देकर ठहराव असंभव बताया। ग्राम प्रधान सतीश चंद्र गंगवार समेत अन्य लोगों ने डीएम से 15 दिन में समय-सारणी लागू न होने पर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed