फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for Establishing a Wheat Procurement Center in Bhadpura

Bareilly News: भदपुरा में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित करने की मांग

Fri, 10 Apr 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 10 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for Establishing a Wheat Procurement Center in Bhadpura
क्योलड़िया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक पंचायत बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में हुई। इस दौरान किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। मांगों को लेकर चार सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल गंगवार ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में कोई भी गेहूं क्रय केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। इस वजह से क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। कई किसान मजबूरी में अपनी उपज औने-पौने दाम पर खुले बाजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा चीनी मिल पर गन्ना मूल्य के कई करोड़ रुपये बकाया है। इसका भुगतान जल्द कराया जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष फतेह चंद्र गंगवार सरदार हरदेव सिंह, सेवाराम, बाबूराम, ठाकुरदास, सूर्य प्रकाश, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मासिक पंचायत के बाद सौंपा ज्ञापन
फरीदपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक बैठक के बाद बृहस्पतिवार को पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शुभम पांडे को सौंपा। इसमें कई मुद्दे उठाए गए। कहा कि अंश निर्धारण की समस्या से किसान परेशान हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नियमानुसार कराने की मांग की। निजी स्कूलों की किताबें तय दुकान पर ही मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। इसमें सुधार न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस दौरान उपदेश सिंह, हरपाल सिंह यादव, देवेंद्र आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed