फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi-Lucknow Highway: Hotmix plant started .. Road started to be built between Shahjahanpur to Fatehganj.

दिल्ली-लखनऊ हाईवेः हॉटमिक्स प्लांट शुरू.. शाहजहांपुर से फतेहगंज के बीच बनने लगी सड़क

Wed, 20 May 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow Highway: Hotmix plant started .. Road started to be built between Shahjahanpur to Fatehganj.
लखनऊ बरेली हाईवे बनाने में जुटे श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बरेली- सीतापुर फोरलने का 157 किलोमीटर का हिस्सा हो चुका है खतरनाक
विज्ञापन

रोजा में हॉटमिक्स प्लांट शुरू होने से अब बिछाई जा रही कोलतार की लेयर

बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली-सीतापुर के बीच टूटते-दरकते 157 किलोमीटर के फोरलेन की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया। रोजा में हॉटमिक्स प्लांट चालू होने के बाद अब शाहजहांपुर से फतेहगंज के बीच हाईवे पर कोलतार की नई लेयर बिछाई जाने लगी है। एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि अगर मई में काम शुरू न कराया जाता तो आगे बरसात की वजह से यह प्रोजेक्ट महीनों के लिए लटक जाता।
करीब चार साल पहले इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के काम अधूरा छोड़कर भाग जाने के बाद से बरेली-सीतापुर हाईवे का निर्माण ठप था। फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी के पास बाईपास रोड और फ्लाईओवर की हालत तो बेहद खराब है। इससे यहां आए दिन एक्सीडेंट भी हो रहे हैं। एनएचएआई ने पिछले साल नवंबर में आगरा की एक कंपनी को करीब सात अरब का ठेका दे दिया था, लेकिन पहले सर्दी और बाद में लॉकडाउन की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। रोजा और फरीदपुर में हॉटमिक्स प्लांट लगाने में भी देरी हुई। एनएचएआई अधिकारियों ने अब रोजा हॉटमिक्स प्लांट शुरू करने के साथ ही हाईवे पर कोलतार की नई लेयर बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इन दिनों शाहजहांपुर से फतेहगंज पूर्वी के बीच रोड बनाई जा रही है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट को अक्तूबर-2019 में मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर श्रमिकों की कराई जा रही थर्मल स्क्रीनिंग

कोरोना के खतरे के बीच शुरू हुई इस हाईवे के निर्माण में लगे स्टाफ की हर दिन थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। साथ ही उन्हें मास्क और हाथ धाने के लिए साबुन और सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘इस अधूरे प्रोजेक्ट को काम शुरू करा दिया गया है। गड्ढे भरने के साथ टूटी सड़क पर कोलतार की नई लेयर बिछाई जा रही है। मौसम बढ़िया होने से काम तेजी से खिंच रहा है।’ - अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed