{"_id":"68af7290cc7cb195c808bd9e","slug":"deepu-secured-first-position-in-100-m-and-400-m-hurdles-bareilly-news-c-4-vns1074-713317-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दीपू ने 100 मीटर व 400 मीटर हर्डल में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दीपू ने 100 मीटर व 400 मीटर हर्डल में हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या में 24 से 25 अगस्त तक आयोजित सीनियर महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर की बेटी दीपू कश्यप ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें दीपू ने 100 मीटर हर्डल और 400 मीटर हर्डल दोनों स्पार्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दीपू रोड नंबर चार स्थित रेलवे ग्राउंड में एनआईएस कोच अजय कश्यप से नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। दीपू ने कहा कि उनका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें और भारत का नाम रोशन करें।
कठिन परिस्थितियों में भी जारी रखा अभ्यास
दीपू कश्यप साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता हलवाई हैं और घर की आर्थिक स्थिति बहुत सशक्त नहीं है। सीमित संसाधनों के बावजूद दीपू ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि खेलों के लिए डाइट और स्पोर्ट्स शूज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना अक्सर मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस कठिनाई ने कभी उनके हौसले को कम नहीं किया। दीपू बताती हैं कि वह विश्वस्तरीय खिलाड़ियों की वीडियो देखकर तकनीक सीखती हैं और उन्हें अपने अभ्यास में लागू करती हैं। संवाद