फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Declining interest among female students in Music, Sanskrit, and Home Science.

Bareilly News: संगीत, संस्कृत और गृह विज्ञान में कम हुआ छात्राओं का रुझान

Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Declining interest among female students in Music, Sanskrit, and Home Science.
बरेली। गृह विज्ञान अब छात्राओं की पहली पसंद नहीं रहा। संगीत और संस्कृत में भी उनका रुझान कम हुआ है। राजकीय महिला महाविद्यालय में इस बार गृह विज्ञान की आधी सीटें भी नहीं भर सकीं, जबकि राजनीति शास्त्र, इतिहास और समाजशास्त्र जैसे विषयों की ओर छात्राओं का रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा राव का कहना है कि एक दौर था जब पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में गृह विज्ञान विषय पढ़ाने वाला यही एकमात्र सरकारी कॉलेज हुआ करता था। उस समय पूरी सीटें फुल हो जाती थीं। एक बार क्षेत्रीय विधायक के कहने पर दस सीटें बढ़ाईं भी गईं, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। इस बार अब तक 60 में केवल 28 सीटों ही भर पाईं हैं। संस्कृत की 50 सीटों में से सिर्फ 15 पर ही दाखिले हुए हैं। महाविद्यालय में स्नातक की कुल 1,140 सीटों में से अब तक 701 पर प्रवेश हो चुका है, जबकि चौथे चरण की काउंसलिंग जारी है।
विज्ञापन


कॅरिअर विकल्पों ने बदली पसंद
प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार का कहना है कि छात्राएं अब प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास जैसे विषयों को प्राथमिकता दे रही हैं। इस वजह से पारंपरिक विषयों में प्रवेश कम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संकायवार प्रवेश की स्थिति
संकाय कुल सीटें प्रवेश
बीए 792 550
बीकॉम 80 56
बीएससी (बायो) 88 84
बीएससी (मैथ) 80 11


विषयवार प्रवेश की स्थिति
विषय कुल सीटें प्रवेश
गृह विज्ञान 60 28
संस्कृत 50 15
संगीत 120 10
राजनीति शास्त्र 150 120

छात्राएं बोलीं- पसंदीदा कॅरिअर के मुताबिक चुने विषय
मुझे सिविल की तैयारी करनी है। इसलिए मैंने बीए में राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र का चयन किया। ये विषय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार होंगे। - सलोनी, दारापुर ठाकुरान

मेरा लक्ष्य शिक्षक बनना है, इसीलिए मैंने साइकोलॉजी विषय चुना। घरवालों का मन गृह विज्ञान के लिए था, लेकिन ये विषय मेरे लिए उपयोगी साबित नहीं होता। - नेहा अंसारी, पृथ्वीपुर नवादा


प्रोफेसर बनना चाहती हूं, इसीलिए स्नातक में उन्हीं विषयों का चयन किया जो उपयोगी साबित हों। समाजशास्त्र में कॅरिअर बनाना है तो उसी का चयन किया। - शिवांगी यादव, हरूनगला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed