{"_id":"5ebaeeb38ebc3e9037300e05","slug":"death-of-policeman-bareilly-news-bly4056448110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से पुलिसकर्मी की मौत, जांच को लिया गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से पुलिसकर्मी की मौत, जांच को लिया गया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज को पहुंचे एक पुलिसकर्मी की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एहतियातन उसका सैंपल कोविड-19 टेस्ट के लिए लिया गया है।
डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर निवासी पुलिसकर्मी गंभीर हालत में बेटे के साथ अस्पताल इलाज कराने पहुंचा था। जांच में पता चला कि वह लिवर सिरोसिस, डायबिटिक, बीपी का मरीज भी है और वह क्रोनिक अल्कोहलिक भी था। उसका ब्लड प्रेशर काफी कम था। ऐसे में उसे वेंटीलेटर की जरूरत थी। जिला अस्पताल में वेंटीलेटर न होने से उसे तत्काल एक निजी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया कि 108 एंबुुलेंस न मिलने पर पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल के सीएमएस ने गाड़ी से मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की हालत तेजी से बिगड़ने पर एहतियातन उसका सैंपल जांच के लिए लिया गया है।