फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on contractor offering namaz in the mosque in Bareilly

Bareilly: मस्जिद में नमाज पढ़ रहे ठेकेदार पर जानलेवा हमला, रिश्तेदार ने धारदार हथियार से किया लहूलुहान

Mon, 16 Oct 2023 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 02:12 PM IST
सार

आंवला नगर पालिका के ठेकेदार अकरम मोहल्ला बजरिया की नई मस्जिद में सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Deadly attack on contractor offering namaz in the mosque in Bareilly
घायल अकरम साथ में उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में सोमवार अलसुबह मस्जिद में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति पर रिश्तेदार ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह देख मस्जिद में मौजूद लोगों के ललकारने पर हमलावर भाग गया। हमले में गंभीर घायल व्यक्ति को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


नगर पालिका के ठेकेदार अकरम मोहल्ला बजरिया की नई मस्जिद में सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे नमाज पढ़ रहे थे। मस्जिद में मौजूद लोगों ने बताया कि उसी समय मोहल्ले का ही मोहम्मद हुसैन मस्जिद के अंदर आ गया और जमात में नमाज पढ़ रहे अकरम के गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे अकरम लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी ने उन्हें जमात से पीछे की ओर खींच लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Weather Update: बरेली-पीलीभीत में बदला मौसम, शहर में बूंदाबांदी... देहात में बारिश के साथ ओलावृष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अकरम पर हमला होता देख वहां मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग गया। घायल अकरम के छोटे भाई कासिम ने बताया कि अकरम के बहनोई का छोटा भाई हमलावर है। अकरम के बहनोई से आरोपी का पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी बात से रंजिश मानते हुए मोहम्मद हुसैन ने हमला किया। बताते हैं कि आरोपी नशे का आदी है। सूचना मिलने पर चेयरमैन आबिद अली भी अस्पताल पहुंचे और घायल अकरम का हाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed