{"_id":"66ca59df39c2ad09b20153e4","slug":"deadly-attack-on-coaching-operators-condition-of-two-brothers-critical-bareilly-news-c-396-1-bas1001-182-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोचिंग संचालकों पर जानलेवा हमला, दो भाइयों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोचिंग संचालकों पर जानलेवा हमला, दो भाइयों की हालत गंभीर
विज्ञापन
दो घायल सीएचसी से किए गए रेफर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
अलीगंज। निजी कोचिंग सेंटर जा रहे तीन सगे दलित भाइयों पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गैनी निवासी राजो देवी पत्नी भूपराम ने थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके तीन पुत्र राहुल, विकास और आदर्श गांव के गंगा मंदिर के पास आदर्श कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 अगस्त को गांव का ही मुखिया कोचिंग सेंटर के सामने बैठकर शराब पी रहा था। मना करने पर वह उनके बेटों को गालियां देने लगा। कोचिंग सेंटर पर पत्थर फेंकने लगा। बताते हैं कि राहुल ने मुखिया को मारपीट कर वहां से भगा दिया। ग्राम प्रधान ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी करा दिया।
शनिवार की सुबह छह बजे मुखिया अपने भाई व गांव के कुछ लोगों के साथ घात लगाकर रास्ते में बैठा हुआ था। जैसे ही तीनों भाई कोचिंग सेंटर के पास पहुंचे। वैसे ही मुखिया ने अपने साथियों के साथ तीनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में आदर्श और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर थाना अलीगंज पहुंची। वहां से पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां भेज दिया। डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद