फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of youth found on railway track, not identified

Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track, not identified
फतेहगंज पूर्वी। निवड़िया गांव के पास रेलवे के अप लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निवड़िया गांव के पास रेलवे क्राॅसिंग से बिलपुर स्टेशन की तरफ अप लाइन पर खंभा नंबर 1273/28-30 के पास शनिवार रात एक 25 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। दूसरी ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन पर युवक के पड़े होने की सूचना दी। बिलपुर चौकी से आरपीएफ से प्रभारी नरवीर सिंह के निर्देश पर पहुंचे कर्मियों ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया। करीब 15 मिनट बाद रेल यातायात सुचारू रूप से चालू हो पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने उसे बरेली मोर्चरी में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया होगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed