फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of woman found hanging in neighbor house in Budaun

पड़ोसी के घर में महिला की लाश: कमरे में बंद मिले मासूम बेटे, मुंह पर बंधा था कपड़ा, बताया रात में क्या हुआ था

Fri, 10 May 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 May 2024 05:18 PM IST
सार

Budaun News: सहसवान क्षेत्र में एक महिला का शव शुक्रवार सुबह पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला। उसके दोनों बेटे अपने घर के कमरे में बंद मिले। उनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। मृतका के भाई ने पड़ोसी पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Dead body of woman found hanging in neighbor house in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 38 वर्षीय महिला का शव उसके पड़ोसी घर में फंदे से लटका मिला। परिवारवालों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात किसी वक्त पड़ोसी घर में घुस गए। उन्होंने महिला के दोनों बच्चों को बांधकर डाल दिया और महिला को अपहरण करके ले गए। अपने घर ले जाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। शुक्रवार सुबह परिवारवालों ने उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार रात दोनों बेटों के साथ घर में सो रही थी। मृतका के भाई का कहना है कि रात उसके बहनोई अपने खेत पर घुमंतू पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। घर पर केवल बहन और उसके दो बच्चे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बहनोई का भतीजा उनके घर के सामने से गुजर रहा था। तभी उसने घर से दरवाजा खटकाने की आवाज सुनी। 

विज्ञापन

बच्चों के मुंह पर बंधा था कपड़ा 
दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी। उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला के दोनों बच्चों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोनों हाथ पीछे बंधे थे। यह देखकर दिनेश ने शोर मचाया और दोनों बच्चों के मुंह से कपड़ा हटाया, उनके हाथों की रस्सी खोली। बच्चों ने बताया कि रात उनका पड़ोसी अपने दो भांजों के साथ घर में घुस आया था। वह उन्हें बांधकर डाल गए और उनकी मां को उठाकर ले गए। 

इसके बाद महिला को तलाश किया गया तो उसकी लाश पड़ोसी के घर के आंगन में नीम के पेड़ पर धोती के फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पर महिला का पति भी खेत से आ गया। गांव के तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिससे इंस्पेक्टर सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से भाग गए थे। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed