{"_id":"663b7a39cbbb88eaeb080524","slug":"dead-body-of-woman-found-hanging-in-house-room-in-bareilly-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला होटलकर्मी की पत्नी का शव, पुलिस जांच में सामने आई यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला होटलकर्मी की पत्नी का शव, पुलिस जांच में सामने आई यह बात
Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
सार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका पति होटल में नौकरी करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में मंगलवार रात होटलकर्मी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की वजह से महिला के जान देने की बात सामने आ है।
विज्ञापन
बारादरी क्षेत्र के डोहरा गौटिया निवासी उमेश होटल में खाना बनाते हैं। घर में पत्नी कल्पना (30), दो बच्चे व माता-पिता मौजूद थे। रात 11 बजे कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई तो पास के कमरे में सो रहे उमेश के माता-पिता जागे। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो कल्पना का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि महिला की आठ और चार साल की दो बेटियां हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन