फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of manager found hanging in chiller plant in Bareilly

Bareilly News: चिलर प्लांट पर कमरे में फंदे से लटका मिला मैनेजर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 13 Feb 2023 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

चिलर प्लांट के एक कमरे में मैनेजर का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। उसके घुटने फर्श पर लगे हुए थे। कमरे में चाय फैली हुई थी। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन
Dead body of manager found hanging in chiller plant in Bareilly
मृतक के परिजनों से बात करतीं सीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में रामनगर मार्ग किनारे स्थित मिल्क चिलर प्लांट पर सोमवार की सुबह मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फंदे से लटके युवक के घुटने फर्श से लगे हुए थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


रामनगर रोड पर भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप दूध चिलर प्लांट है। प्लांट पर कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले अनुज वशिष्ठ पिछले काई वर्षों से प्रबंधक पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह प्लांट में बने एक कमरे में फंदे से उनका शव लटका मिला। प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

भाई ने जताई हत्या की आशंका 

सूचना पर पुलिस बल के साथ कोतवाल ओपी गौतम और सीओ दीपशिखा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी कासगंज से आ गए। मृतक के बड़े भाई अनुज ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सुबह की उसकी बात भाई से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि घर में भी उनकी किसी से कोई कहासुनी नहीं हुई है। परिजनों का कहना था कि जिस कमरे में शव मिला है, उसमें चाय बिखरी पड़ी हुई थी। वहीं घटना के संबंध में सीओ दीपशिखा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed