फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body burnt by killing salesmen behind Kotwali

बरेलीः कोतवाली के पीछे सेल्समैन की हत्या कर शव जलाया

Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body burnt by killing salesmen behind Kotwali
मोनू सक्सेना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कोतवाली के पीछे बंद कोल्ड स्टोर के मैदान में रविवार रात एक सेल्समैन की धारदार हथियारों से हत्या करके शव जला दिया गया। शव करीब 50 फीसदी जल गया था, लेकिन चेहरा पहचान लायक बचा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। भाई ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे लोगों ने घास में अधजला शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि मृतक कुमार टाकीज के पास स्थित गारमेंट्स शोरूम में सेल्समैन था। पुलिस ने शोरूम के मालिक जितेंद्र को शिनाख्त के लिए बुलाया तो उन्होंने भूड़ निवासी 33 वर्षीय योगेश सक्सेना उर्फ मोनू के रूप में उसकी पहचान की। इसके बाद मोनू के भाई अंशू को बुला लिया गया।
विज्ञापन

अंशू के मुताबिक मोनू रात घर नहीं पहुंचे। अंशू भी साउंड सर्विस में काम करने की वजह से रात घर नहीं जा सके थे। मां और छोटी बहन रात भर मोनू के घर आने का इंतजार करती रहीं। सुबह मां ने मोनू के घर न आने के बारे में बताया तो अंशू उसे तलाश करने निकले। शोरूम मालिक जितेंद्र ने बताया कि रविवार शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कराके मोनू चले गए थे। अंशू और उनके परिवार वाले हत्या की वजह नहीं बता सके। हालांकि अंशू ने बताया कि मोनू अक्सर किसी लड़की से मोबाइल पर बात करते थे। पुलिस प्रेम संबंधों में हत्या होने के अंदेशे को लेकर छानबीन कर रही है। सर्विलांस से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed