{"_id":"660eb1c74bbeae944a0515b0","slug":"dead-bodies-of-boyfriend-and-girlfriend-found-in-field-in-baheri-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का दुश्मन बना परिवार: प्रेमी से किया दूर तो दोनों अचानक हुए गायब, खेत में मिले शव; मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का दुश्मन बना परिवार: प्रेमी से किया दूर तो दोनों अचानक हुए गायब, खेत में मिले शव; मच गया हड़कंप
Thu, 04 Apr 2024 07:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:28 PM IST
सार
बरेली जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर दिया। दोनों के शव गांव से एक किलोमीटर दूर गेंहू के खेत में मिले। दोनों के शवों के पास से जहर की शीशी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में बहेड़ी के ग्वारी गांव में रहने वाले प्रेमी प्रमिका के शव गांव से एक किलोमीटर दूर गेंहू के खेत में पड़ा मिला। बिजली के पोलो पर तार खिंच रहे मजदूर ने जब शव देखे तो उसकी चीख निकल पड़ी। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। दोनों शव आस-पास पड़े थे। शव के पास जहर की एक शीशी भी पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त कराने के बाद पीएम के लिए बरेली भिजवाया। वहीं सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर गांव वालों से छानबीन की। गांव में ऑनर किलिंग की चर्चा भी चल रही थी। लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया। पुलिस को अब दोनों की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी युवक (23 वर्ष) और युवती (21 वर्ष) के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी से तंग आकर युवती के परिजनो ने उसे उसकी बहन के पास दिल्ली चार माह पूर्व भेज दिया था। वहां वह सिलाई कढ़ाई का काम सीखने लगी । इधर करीब एक सप्ताह पूर्व युवक ने अपने परिजनो से कहा कि वह दिल्ली काम करने जा रहा है। दिल्ली तो वह गया लेकिन काम करने नहीं वह उससे मिलने गया था। वहां से वह प्रेमिका को लेकर गांव चला आया।
विज्ञापन
इधर चार दिन पूर्व दोनों अचानक गायब हो गए। युवती के परिजनो ने थाने में पुलिस को उनकी पुत्री को युवक द्वारा गायब कर देने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की और युवक के परिवार वालों पर लगातार दोनों को बरामद कराने का दबाव डाला जाता रहा। इधर, बृहस्पतिवार की दोपहर करीब सवा दो बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में दोनों के शव पड़े मिले।
खंभों पर तार कस रहे बिजली विभाग के ठेकेदार के मजदूर ने जब खेत में दो लाशों को पड़ा हुआ देखा तो चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर गन्ने के खेत में पानी लगा रहे मजदूर दौड़े भागे मौके पर पहुंचे। फिर दोनों मृ़तकों के परिजनो के घर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शव के पास एक जहर की शीशी पड़ी मिली। दोनों के शव ऐंठे हुए थे। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरवाकर पीएम के लिए बरेली भेजा है। सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ ने गांव वालों से अलग-अलग छानबीन की है। वहीं गांव के लोग इसे ऑनर किलिंग बता रहे थे। जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण जहर का सेवन करने से प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। उसकी के आधार पर कार्रवाई होगी।- अरुण कुमार सिंह सीओ बहेड़ी।