{"_id":"641987679e9c984b5604fce5","slug":"daughter-took-possession-the-house-of-mother-in-bareilly-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटी ने मकान पर किया कब्जा, सन्यासी मां को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटी ने मकान पर किया कब्जा, सन्यासी मां को घर से निकाला
Tue, 21 Mar 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:01 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि बेटी को कुछ समय रहने के लिए मकान देकर वह धार्मिक यात्रा पर चली गई थी। लौटी तो बेटी ने उन्हीं को घर से बेदखल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक सन्यासी महिला के घर पर उसकी बेटी ने कब्जा कर लिया। महिला का आरोप है कि बेटी उनको घर में घुसने नहीं देती है। मारपीट करती है। थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर मंगलवार को वह एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी वृद्धा मिथलेश देवी मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने अपनी बेटी पर राजीव कॉलोनी का घर कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बेटी को कुछ समय रहने के लिए मकान देकर वह धार्मिक यात्रा पर चली गई थी। लौटी तो बेटी ने उन्हीं को घर से बेदखल कर दिया।