फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter lover was killed after calling her on the pretext of marriage by father in budaun

Budaun News: शादी के बहाने बुलाकर बेटी के प्रेमी को मार डाला, हत्यारोपी पिता बोला- पसंद नहीं था उससे रिश्ता

Wed, 03 Apr 2024 06:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

पुलिस ने डालचंद हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी जगदीश को बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन
Daughter lover was killed after calling her on the pretext of marriage by father in budaun
घटनास्थल पर खड़ा पुलिसकर्मी, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में डालचंद हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे युवक और उसकी बेटी का रिश्ता पसंद नहीं था, जिससे उसने युवक को शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उसकी फावड़ा व लाठी-डंडे मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया था।  

विज्ञापन


रविवार को मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरूआ में 26 वर्षीय डालचंद उर्फ डल्लू की हत्या कर दी गई थी। वह अलीगढ़ जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सैद आलमपुर का रहने वाला था, लेकिन वह दिल्ली के प्रताप नगर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह सोमवार को किसरूआ गांव जगदीश के घर आया था। सोमवार को उसकी हत्या कर दी गई। इसमें नामजद मुख्य हत्यारोपी जगदीश बुधवार सुबह गुलड़िया तिराहे से पकड़ा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले डालचंद उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। इससे उसकी काफी बदनामी हुई थी। उन्हें जैसे-तैसे बेटी मिल गई थी। इसके बावजूद डालचंद उसकी बेटी से बात करता था। वह उसके गांव भी आता-जाता था, जिसस उसकी बेइज्जती होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बहनोई के सामने की थी हत्या 
उसके गांव के लोग ताने देते थे, जिससे उसने डालचंद को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसे शादी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। इस दौरान उसका बहनोई राजकुमार भी साथ आया था। उसके सामने ही जगदीश, रामवीर उर्फ गौतम, जगपाल आदि ने उसकी हत्या कर दी, जबकि राजकुमार मौके से भाग गया। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर जगदीश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मारते-मारते टूट गया था फावड़ा
मुख्य हत्यारोपी जगदीश ने डालचंद के ऊपर फावड़े से हमला किया था। वह फावड़े को कुदाल की ओर से मार रहा था। उसने इतने फावड़े मारे थे कि फावड़ा ही टूट गया था। थाना पुलिस ने उसे आला कत्ल के रूप में जगदीश की निशानदेही पर बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed