फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter-in-law accused of instigating son to commit suicide

Bareilly News: बेटे की आत्महत्या के लिए बहू पर लगाया उकसाने का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law accused of instigating son to commit suicide
रिठौरा। एक वृद्ध व्यक्ति ने बहू पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम खजुरिया जुल्फिकार निवासी वृद्ध झम्मन गिरी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार शाम वह काम करके घर आए, तब कमरे में बेटे पिंटू (25) का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिंटू के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध ने बताया कि बहू ज्योति पिछले आठ महीने से मायके में रह रही है। उनका बेटा पिंटू बुलाने जाता है, तब उसके साले, उसकी पत्नी ज्योति आदि बेटे के साथ खराब व्यवहार करते थे। वृद्ध ने आरोप लगाया है कि बहू ज्योति अक्सर पिंटू को जहर खाकर मर जाने को कहती थी। वह अपनी पत्नी और सालों के अत्याचार से परेशान रहता था। गांव वालों ने बताया मामला संदिग्ध है। थानाध्यक्ष इज्जतनगर विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed