फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dates announced for Bareilly College team selection in shooting, table tennis and swimming

Bareilly News: शूटिंग, टेबल-टेनिस और तैराकी में बरेली कॉलेज की टीम चयन के लिए तिथियां घोषित

Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dates announced for Bareilly College team selection in shooting, table tennis and swimming
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न महाविद्यालयों में किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में बरेली कॉलेज की टीमें भी भाग लेंगी। कॉलेज प्रशासन ने प्रतियोगिताओं के अनुसार चयन तिथियों की घोषणा की है।
विज्ञापन

कॉलेज के क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने बताया कि शूटिंग, टेबल-टेनिस और तैराकी के खेलों में कॉलेज टीमों का चयन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इसमें शूटिंग व शूटिंग टीएसडी ट्रैप (25 मीटर, 50 मीटर आर+पी) पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता 19 नवंबर को ठाकुर रोशन सिंह संघटन राजकीय महाविद्यालय, दारोबस्त कटरा की ओर से पैसीफिक शूटिंग क्लब, सिविल लाइंस, जेल रोड में आयोजित किया जाएगा। बरेली कॉलेज की टीम के चयन के लिए 17 नवंबर को प्रात: 11 बजे से ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 26 नवंबर को गंगाशील महाविद्यालय, नवाबगंज (बरेली) में आयोजित होगी। इस खेल के लिए कॉलेज की टीम का चयन 20 नवंबर को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। तैराकी (पुरुष/महिला वर्ग) प्रतियोगिता 15 नवंबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, में आयोजित की जाएगी। इसके लिए, बरेली कॉलेज की टीम का चयन 13 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होगा। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ तैराकी प्रमाणपत्र लाना होगा। वहीं चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों को अपने साथ हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छाया प्रति, कॉलेज आई-कार्ड एवं फीस रसीद की छाया प्रति व दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed