फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Darsh and Tridha's model will prepare an alternative to chemical fertilizers

Bareilly News: रासायनिक खाद का विकल्प तैयार करेगा दर्श और त्रिधा का मॉडल

Fri, 22 Dec 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Darsh and Tridha's model will prepare an alternative to chemical fertilizers
बरेली। विष्णु इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में वाल विज्ञानियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें बीबीएल के छात्र दर्श भारद्वाज और त्रिधा दत्ता का के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। उनका यह मॉडल रासायनिक खादों का विकल्प तैयार करेगा। इसके अलावा मंडलीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए 14 अन्य मॉडल भी चयनित हुए।
विज्ञापन

दर्श व त्रिधा ने मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों से ही अपने मॉडल को तैयार किया गया है। मिट्टी से माइक्रोब निकालकर चार-पांच दिनों के लिए रखा जाता है। इससे मदर कल्चर तैयार होता है। तनुता बढ़ाने के बाद इसका प्रयोग कर सुरक्षित व बेहतर गुणवत्ता की फसल उगाई जा सकती है। प्रति एकड़ खेती में इसकी लागत महज सात सौ रुपये आती है, जबकि रासायनिक उर्वरकों का खर्च तीन हजार रुपये प्रति एकड़ के आसपास आता है। दोनों विद्यार्थियों ने बहेड़ी में गेहूं की फसल पर इसका प्रयोग किया, जो सफल रहा।इससे पहले जेडी राकेश कुमार और डीडीआर गजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआईओएस देवकी सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर डॉ. अनिल विष्ट, डॉ. आशुतोष शंखधार, प्रधानाचार्य शरदकांत शर्मा, कुसुमलता राजपूत, अर्चना श्रीवास्तव, प्रवेश कुमारी, मीना जैन समेत अन्य स्कूलों के शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जयनारायण स्कूल के छात्र राहुल कुमार का मॉडल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों व पुलिस रिकॉर्ड की मदद से अपराधियों को पहचानकर उनकी सूचना पुलिस विभाग को देगा। आवश्यकता पड़ने पर आम लोगों को भी इससे सचेत किया जा सकता है। सेक्रेड हार्ट्स के छात्र ध्रुव गुप्ता और रचित गंगवार के मॉडल की मदद से सड़क पर चल रहे ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जा सकेगा जो प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं कर रहे। इसी स्कूल के साहस गुप्ता का ब्लूटूथ कार का मॉडल भी सराहा गया। सेना की मदद के लिए यह मॉडल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से खराब मौसम और बदहाल रास्तों से होकर भी सेना को आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा सकती है। जीआरएम की छात्रा प्रियल गुप्ता, भावना नेगी व रमनेश के मॉडल भी काफी सराहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed