{"_id":"5e372de08ebc3e4aeb5a528b","slug":"dangerous-biowaste-being-thrown-in-the-open-near-delapir-bareilly-news-bly3943570163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः डेलापीर के पास खुले में फेंका जा रहा खतरनाक बायोवेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः डेलापीर के पास खुले में फेंका जा रहा खतरनाक बायोवेस्ट
विज्ञापन
कूड़ा खंगालता एक आदमी।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के अधिकारी इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण कराने में जुटे हुए हैं। इस दौरान शहर के डेलापीर इलाके में खतरनाक बायोवेस्ट आम कूड़े के साथ मिलाकर खुले में फेंका जा रहा है। वहीं निगम के अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण में जुटे होने की बात कहकर अपनी आंखें मूंदे हैं।
शहर के डेलापीर इलाके में स्थित एक डलावघर में बायोवेस्ट आम कूड़ों के साथ मिलाकर डाला जा रहा है। हॉस्पिटल से निकलने वाली सिरिंज और पट्टियों आदि को यहां ना डालने को लेकर निगम के कर्मचारियों ने ठेकेदारों को कई बार मना किया। बावजूद इसके यहां बायोवेस्ट डाला जाना जारी है। यही नहीं आसपास के इलाकों में भी बायोवेस्ट ठिकाने लगाया जा रहा है, जबकि एनजीटी के नियमों के अनुरूप इसका अलग से निस्तारण किया जाना चाहिए। इसकी स्थानीय लोगोें ने कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की है। पर निगम के अधिकारी अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। पिछले दिनों निगम के एक कर्मचारी ने इसकी वीडियो बनाकर निगम के अधिकारियों को भेजी तो संबंधित ठेकेदार ने उसके साथ फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया। वहीं निगम के अधिकारियों ने इस संदर्भ में कोई जानकारी ना होने की बात कही है।