{"_id":"6312693fd45d9525756c37d3","slug":"dancing-came-death-bareilly-news-bly496378525","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस करती हुई आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस करती हुई आई मौत
विज्ञापन
डांस करते समय अचानक गिरे प्रभात कुमार हुई मौत - वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मौत को शायद किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। बृहस्पतिवार रात एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते-करते आईवीआरआई कर्मचारी 45 वर्षीय प्रभात कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पूरी तरह फिट रहने वाले प्रभात बैडमिंटन के खिलाड़ी थे और इस पार्टी में भी बैडमिंटन खेलने के बाद पहुंचे थे।
प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। डीडीपुरम के एक होटल में बृहस्पतिवार रात वह अपने एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे थे। प्रभात कुमार पहले यहां एक गाना गाया और फिर डांस फ्लोर पर डांस करने पहुंच गए। मस्ताना अंदाज में डांस करते हुए उन्हें चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गए।
लोगों को लगा कि शायद वह लड़खड़ाकर यूं ही गिर गए हैं और खुद उठकर खड़े हो जाएंगे लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उनके नजदीक पहुंच गए। पार्टी में मौजूद डॉ. विनोद पागरानी ने प्रभात की नब्ज और हार्टबीट चेक करने के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्होंने उनके सीने पर पंप किया, फिर उन्हें एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक प्रभात की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
हंसमुख और दोस्ताना मिजाज के शख्स के तौर पर पहचान रखने वाले प्रभात की जश्न के माहौल में अचानक हुई मौत ने पलक झपकते पार्टी का माहौल गमगीन कर दिया। शुक्रवार को उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उनके डांस करने और फिर डांस फ्लोर पर गिरकर दम तोड़ देने का पूरा वाकया कैद है।