फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Damini Lightning Alert app for giving warning to the mobile phone user

'आसमानी आफत' से बचाएगा दामिनी एप: 35-40 मिनट पहले ही दे देगा अलर्ट कब और कहां गिरेगी बिजली

Thu, 13 Jul 2023 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर गूगल प्ले स्टोर से दामिनी एप डाउनलोड करने की सलाह दी है। यह एप मोबाइल फोन यूजर को 35-40 मिनट पहले ही अलर्ट कर देगा कि बिजली कब और कहां गिरेगी। 

विज्ञापन
Damini Lightning Alert app for giving warning to the mobile phone user
आकाशीय बिजली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली जिले में एक सप्ताह से खंड वर्षा (रुक-रुककर बारिश होना) हो रही है। कई जगह बिजली गिरने की घटनाएं भी हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। 

विज्ञापन


एडीएम वित्त संतोष बहादुर ने गाइडलाइन जारी कर गूगल प्ले स्टोर से दामिनी एप डाउनलोड करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस एप से 35-40 मिनट पहले ही पता चल जाएगा कि बिजली कब और कहां गिरेगी। मोबाइल फोन में एप डाउनलोड है तो खतरे का अलर्ट आपके पास आ जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति की करतूत: पत्नी-साली के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाले; फोन नंबर के साथ लिखा- कॉल करो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बरतें ये सावधानी 

  • बारिश में बड़े वृक्ष, तालाब, पोखरा, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर ही रहें। 
  • घर में हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें। 
  • तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करें। 
  • खिड़कियां व दरवाजे बंद रखें, बरामदे और छत से दूर रहें। 

प्रशासन ने किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0581-2553311 जारी किया है। इस पर भी संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के मोबाइल नंबर 9412602773 पर कॉल करें। 

छत गिरने से महिला घायल 

बरेली में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को भी रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक तेज बारिश के आसार हैं। वहीं मीरगंज के चुरई दलपतपुर गांव में बृहस्पतिवार को तेज बारिश के बीच एक मकान की छत गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।

सिरौली में गिरे कई मकान

सिरौली क्षेत्र में बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए हैं। मोहल्ला प्यास के संतराम ने बताया कि बारिश में उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। वहीं, मोहल्ला मुगलान के हामिद सलमानी का लेंटर भरभराकर गिर गया। मोहल्ला प्यास के रहने नन्हकू की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed