{"_id":"60ef2ee3d5b3e96a8b1bf25b","slug":"dairy-operator-given-third-degree-to-minors-for-confessing-mobile-theft-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक बना हैवान: चोरी के शक में पांच बच्चों को दी थर्ड डिग्री, खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा, करंट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक बना हैवान: चोरी के शक में पांच बच्चों को दी थर्ड डिग्री, खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा, करंट लगाया
Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:09 AM IST
सार
श्यामगंज में चीनी वाली गली निवासी महिला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे गंगापुर का डेयरी मालिक अवधेश कुमार, उसका चाचा और बहनोई उनके घर में घुस आए और उनके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। उस समय वह काम करने गईं थीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले के गंगापुर में मोबाइल चोरी के शक में डेयरी मालिक अवधेश यादव ने पांच बच्चों को खूंटे से बांधकर उनकी चाबुक से पिटाई की। एक बच्चे को करंट भी लगाया। पड़ोसी से जानकारी मिलने पर एक बच्चे की मां ने बारादरी पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराया। आरोपी भाग गया। इस मामले में अवधेश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
श्यामगंज में चीनी वाली गली निवासी महिला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे गंगापुर का डेयरी मालिक अवधेश कुमार, उसका चाचा और बहनोई उनके घर में घुस आए और उनके बेटे को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। उस समय वह काम करने गईं थीं।
पड़ोसी ने उन्हें फोन करके इसकी सूचना दी तो वह डेयरी पर पहुंचीं। वहां देखा कि उनके बेटे के साथ ही 12 से 14 वर्ष के चार अन्य बच्चों को खूंटे से बांधकर चाबुक से पीटा जा रहा था। एक बच्चे को करंट लगाया जा रहा था। उन्होंने अपने बेटे को छोड़ने को कहा तो अवधेश, पत्नी शबाना, चाचा, बहनोई, मुकेश कालिया और संजय खंडेलवाल ने उनसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी-112 को फोन किया तो कुछ ही देर में पीआरवी और बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी बच्चों को वहां से मुक्त कराया लेकिन आरोपी भाग गए। पुलिस बच्चों को लेकर थाना बारादरी पहुंची। वहां जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने डेयरी मालिक और उसके रिश्तेदारों की बर्बरता की कहानी बताई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोबाइल के बदले सबसे 25 हजार वसूलने की दी धमकी
बच्चों ने पुलिस को बताया कि डेयरी मालिक का मोबाइल एक सप्ताह पहले चोरी हो गया था। वह उन लोगों पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा रहा था और उन्हें धमकाकर चोरी कबूलने की बात कहकर वीडियो बना रहा था।
आरोपी ने उन लोगों को धमकाया कि अब वह सभी के घरवालों से 25-25 हजार रुपये वसूलेगा तभी छोड़ेगा। धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर उन्हें मारकर फेंक देगा। किसी को कुछ पता भी नहीं लगेगा।
रात भर बांधकर रखा, सोने भी नहीं दिया
बारादरी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय लड़के ने बताया कि मंगलवार रात बिजली चली गई तो गर्मी के कारण वह घर से बाहर निकल आया। डेयरी मालिक उसे वहीं से पकड़ ले गया और रात भर खूंटे से बांधकर रखा। उससे मारपीट की और मोबाइल चोरी कबूलने के साथ ही मोहल्ले के एक व्यक्ति का नाम लेने को कहा। उसने मना किया तो करंट लगाया। रात भर सोने भी नहीं दिया। वह रात भर रोता रहा और वे लोग उसे पीटते रहे।
घोड़े के चाबुक से पीटा
चार बच्चों ने बताया कि उन लोगों को बुधवार सुबह किसी न किसी बहाने से उठाया गया। एक लड़के को यह कहकर बुलाया गया कि कुछ काम है। दूसरे को बताया गया कि उसे किसी ने बुलाया है। इसी तरह चार बच्चों को उठाकर डेयरी में जानवरों के खूंटे से बांधकर रखा गया। मोबाइल चोरी कबूलने का दबाव बनाया और घोड़े के चाबुक से पीटा।