फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraud with a young man and a woman in Bareilly

Cyber Crime: लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से कट गए 1.40 लाख रुपये, महिला से भी साइबर ठगी

Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे। साइबर ठग कमाई का लालच देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। बरेली का युवक भी ठगों के जाल में फंस गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से रकम कट गई। 

विज्ञापन
Cyber fraud with a young man and a woman in Bareilly
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में टास्क के जरिये रुपये कमाने के लालच में इज्जतनगर थाने के युवक ने अपनी निजी जानकारी साइबर ठगों के दिए गए लिंक पर शेयर कर दी। इसके बाद युवक के खाते से 1,40,000 रुपये निकाल लिए गए। बारादरी थाने में पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


धौरेरा माफी निवासी सचिन के पास व्हाट्सएप पर मेसेज आया था। मेसेज में टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने पर रुपये देने का झांसा दिया गया। सचिन ने झांसे में आकर मेसेज के साथ भेजे गए लिंक पर अपनी खाता संख्या समेत अन्य निजी जानकारी शेयर कर दी। 
विज्ञापन


UP: खेत में चाची के हाथ-पैर बांधे... भतीजी से दो युवकों ने की दरिंदगी, घास काटने गईं थीं दोनों; वीडियो बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ठगों ने सचिन के खाते से एक लाख चालीस हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। सचिन ने तत्परता से साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो इसमें से 88000 रुपये फ्रीज कर दिए गए। अब पुलिस ने बारादरी थाने में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

मोबाइल में आया लिंक खोलते ही एक लाख उड़े
चेकबुक जारी करने का मेसेज एक लिंक के जरिये मिला। महिला ने जैसे ही लिंक खोलकर देखा तो उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। अब महिला ने बारादरी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कालीबाड़ी की नीतू उर्फ नितेश ने चेकबुक के लिए बैंक में आवेदन किया था। चेकबुक से संबंधित मेसेज आया। इसमें दिए गए लिंक को खोलते ही नीतू के खाते से एक लाख रुपये कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने पर 88451 रुपये फ्रीज कर दिए गए। बारादरी थाने में नीतू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले 40 हजार रुपये 
सुभाषनगर क्षेत्र में एटीएम बूथ के पास मिले शातिरों ने महिला का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

गणेशनगर निवासी रेनू सिंह छह दिसंबर को चौरासी घंटा मंदिर के सामने एक एटीएम बूथ पर गई थीं। वहां पर मिले दो शातिर युवकों ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। रेनू ने बैंक जाकर कार्ड ब्लॉक करवा दिया लेकिन तब तक रुपये निकाले जा चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed