{"_id":"6573fb8f55e05ad6d20005d7","slug":"cyber-army-is-getting-ready-to-solve-cyber-crime-cases-in-bareilly-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : साइबर सेना हो रही तैयार, थानों में ही निपटेंगे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : साइबर सेना हो रही तैयार, थानों में ही निपटेंगे ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले
Sat, 09 Dec 2023 11:01 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:01 AM IST
सार
साइबर ठगी के सामान्य मामले अब थाना स्तर पर ही निपट सकेंगे। इसके लिए थानों के स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी एक्ट व साइबर अपराध के मामलों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। बरेली के कोतवाली व बारादरी थानों में 50-50 मुकदमे इसी श्रेणी के हैं। जिले में रोज ही इस तरह की 8-10 घटनाएं हो रही हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए साइबर सेना तैयार हो रही है।
विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी संबंधी कम से कम पांच शिकायतें रोज जिला मुख्यालय पर आ रही हैं। एसएसपी या अन्य सक्षम अधिकारी शिकायतों को साइबर सेल को भेज देते हैं। पांच लाख से ज्यादा की ठगी के मामलों को पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने भेजा जाता है।
विज्ञापन
नौ महिलाओं का हत्यारा कौन?: तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पता लगाने में नाकाम, अब विक्षिप्तों में कातिल की तलाश
विज्ञापन
साइबर अपराध से निपटने के लिए हर थाने में साइबर सेल गठित कर 4-5 पुलिसकर्मियों को मोबाइल पर साइट्रेन एप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के 148 पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं, इनमें अधिकतर नए कांस्टेबल, कुछ दरोगा और दीवान हैं। जल्द ही थानों में साइबर सेल सक्रिय हो जाएगी। साइबर अपराध के मामलों में ये जांच व कार्रवाई शुरू कर देंगे।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि साइट्रेन एप से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे थानों पर ही साइबर ठगी व इस तरह की अन्य शिकायतों की प्रारंभिक जांच, कार्रवाई व समाधान हो जाएगा।