फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

‘हृदय’ में नहीं मिली बरेली की ऐतिहासिक धरोहरों को जगह

Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
cultural
- जनप्रतिनिधियों और अफसरों की अनदेखी से नहीं बन पा रही बरेली पर्यटन नगरी
विज्ञापन

बरेली। पहाड़ का प्रवेश द्वार बरेली कई ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजे है। महाभारत काल, जैन, बौद्ध, मुगल और रुहेला शासन काल की तमाम समृद्धशाली स्मृतियों को संजोए बरेली अब तक हृदय (हेरिटेज सिटी डेवपलमेंट एंड ऑग्मेंटेशन) योजना में जगह नहीं बना सकी है। वक्त के साथ यहां की ऐतिहासिक धरोहर कहीं जमींदोज तो कहीं खंडहर में तब्दील हो रही हैं। इनकी मरम्मत और रखरखाव के लिए कोई इंतजाम न होने से इनके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। जनप्रतिनिधियों और अफसरों की अनदेखी से बरेली पर्यटन नगरी बनने से भी वंचित रह गई है।
पिछले सालों में कई जनप्रतिनिधियों ने बरेली की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन वे सिर्फ चुनावी सभाओं के मंचों तक ही सीमित रहे। करीब दो साल पहले एक मंत्री ने लीलौर झील को संरक्षित करने, रामनगर किला की 10 कि लोमीटर तक फैली जमीन पर हो रहे कब्जे हटवाने समेत अन्य स्थानों को पर्यटन स्थल बनाने का वादा किया था लेकिन उस पर अमल आज तक नहीं हुआ। शनिवार को हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में ‘हृदय’ का कॉलम रिक्त मिलने पर इस पर चर्चा भी नहीं हो सकी। अफसरों ने बताया कि जिले में ऐसी कोई ऐतिहासिक धरोहर नहीं है, जिसका संरक्षण किया जा सके या उसका सौंदर्यीकरण हो सके। लिहाजा हृदय योजना के तहत बरेली को बजट जारी नहीं होता है। अफसरों का यह जवाब भी कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

क्या है हृदय योजना
शहरों की विरासत को संभालने और उसको संरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के तहत साल 2015 में ‘हृदय योजना’ की शुरुआत की है। योजना का उद्देश्य ऐतिहासिक विरासत को संजोने वाले शहरों मेें पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओें को रोजगार और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। इसके तहत शहर के पुराने मंदिरों, घाटों, ऐतिहासिक इमारतों और प्रमुख स्मारकों के विकास के लिए प्लानिंग होती है। साथ ही, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, होटल्स, शौचालय की व्यवस्था, नगर विकास) को भी बदला जाता है। इसके लिए पूरा फंड केंद्र सरकार अदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के 12 शहरों का हुआ है चयन
इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के मथुरा, वाराणसी समेत देश में 12 शहरों का चयन हुआ है। यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने के लिए केंद्र सरकार ने पांच सौ करोड़ का बजट जारी कर संरक्षण की कवायद भी शुरू कर दी है। हैरत की बात यह कि बरेली के जनप्रतिनिधियों ने इस योजना से बरेली को जोड़ने के लिए अब तक केंद्र सरकार को कोई प्रस्ताव तक नहीं भेजा है। पिछले करीब पांच साल में केंद्र सरकार को ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए एक भी प्रस्ताव न भेजने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनप्रतिनिधि और अफसर शहर के विकास के लिए कितने संजीदा हैं।


हृदय योजना के तहत बरेली के किसी ऐतिहासिक स्थल को दर्ज कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को जनप्रतिनिधियों ने भेजा ही नहीं है, इसलिए बरेली को इस योजना के तहत बजट भी नहीं मिल रहा है। संबंधित मामले में जनप्रतिनिधियों से ऐतिहासिक स्थलों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed