फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

गुलदाउदी प्रतियोगिताः पुरस्कार वितरण और समापन

Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। जीआरएम में 20वीं नमो नारायण स्मृति दो दिवसीय गुलदाउदी प्रदर्शनी का रविवार को पुरस्कार वितरण कर समापन हो गया। प्रदर्शनी में गंगाशील महाविद्यालय की गुलदाउदी को राजा-रानी के खिताब से नवाजा गया। वहीं, बिशप कोनराड कैंट रनरअप रहा। ओवरऑल चैंपिनयशिप पर भी गंगाशील महाविद्यालय का कब्जा रहा।
विज्ञापन

रविवार को हुए समापन समारोह के दौरान कई वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण हुआ। संस्थागत स्तर पर गंगाशील महाविद्यालय को नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी चल वैजयंती पुरस्कार से नवाजा गया। व्यक्तिगत स्तर की श्रेणियों में डॉ. अनुपम शर्मा, फादर हेरॉल्ड, डॉ. पुनीत शर्मा और डॉ. शशिबाला राठी को प्रथम पुरस्कार, हरीश भल्ला, विभा वैद्य, आशा मूर्ति, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. शशिबाला राठी और आदित्य मूर्ति को द्वितीय पुरस्कार मिला। जीआरएम में कक्षा चार के छात्र कार्तिक को पहली बार प्रतिभाग करने पर विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह और मेयर डॉ. उमेश गौतम रहे। कार्यक्रम में जीआरएम के प्रेसीडेंट रवि अग्रवाल, प्रबंधक राजेश जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरएस रावत, पारुल अग्रवाल, ट्रस्ट की चेयरपर्सन ऊषा रानी अग्रवाल, रजनीश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed