{"_id":"5da8ceae8ebc3e93c95f308d","slug":"cultural-bareilly-news-bly380569596","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब का दशहरा मेला कल से तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब का दशहरा मेला कल से तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब का तीन दिवसीय दशहरा मेला 19 अक्तूबर से शुरू होगा। मेले में तीनों दिन फेस इन क्राउड, ब्यूटीफुल आइज, बच्चों के लिए तारे जमीं पर, बेस्ट हेयर स्टाइल और मैजिक शो का आयोजन होगा। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए आतिशबाजी भी होगी।
रोटरी क्लब ऑफ बरेली के अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता ने बताया कि दिवाली मेला का इंतजार आसपास के शहर के लोगों को भी होता है। पहले दिन टेलेंट हंट प्रतियोगिता, रशियन डांस के साथ सिंगर पूजा ठाकरे की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन बेबी शो, बेस्ट कपल प्रतियोगिता होगी, रात में श्रेया शर्मा की म्यूजिकल नाइट होगी। तीसरे दिन फैंसी ड्रेस, मेला क्वीन प्रतियोगिता और जोश डांस ग्रुप का नृत्य संगीत कार्यक्रम होगा।
मेला कोआर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मेले से मिलने वाली आय को जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगाया जाएगा। यहां बता दें कि क्लब स्कूलों में फर्नीचर, शौचालय का निर्माण, एसी मोर्चरी आदि का काम कर चुका है। क्लब एक शव वाहन समाज को देने के लिए संकल्पित है। प्रेसवार्ता में पंकज श्रीवास्तव, गगन मेहरोत्रा, विपिन गर्ग, नरेश मलिक, सुधांशु शर्मा, अभिलाष राणा आदि उपस्थित थे।