{"_id":"5d9660c08ebc3e93df423f00","slug":"cultural-bareilly-news-bly378740462","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्टमन रामलीला ग्राउंड- तीन दिन पहले दी धमकी फिर ध्वस्त कर दिया निर्माण, रामलीला कमेटी पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्टमन रामलीला ग्राउंड- तीन दिन पहले दी धमकी फिर ध्वस्त कर दिया निर्माण, रामलीला कमेटी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हार्टमन रामलीला ग्राउंड के मालिकाना हक को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। नगर निगम इसे अपनी संपत्ति बता रहा है और रामलीला कमेटी अपनी जमीन बता रही है। इसी बीच बुधवार रात निगम की ओर से यहां बनवाए जा रहे एमपी थिएटर की दीवारें ध्वस्त कर दी गईं। चर्चा है कि फायरिंग भी की गई लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। नगर निगम की ओर निर्माण ध्वस्त करने को लेकर थाना प्रेमनगर में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें ठेकेदार ने कहा है कि तीन दिन पहले इस निर्माण को तोड़ने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वालों ने खुद को रामलीला कमेटी का सदस्य बताया था।
हार्टमन रामलीला ग्राउंड की बेशकीमती जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा इसे रामलीला कमेटी की जमीन बताते हैं जबकि नगर निगम इसे अपनी संपत्ति बता रहा है। पूर्व नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के समय में भी इसको लेकर खासा विवाद हुआ था और फिर उन्होंने इसे निगम की संपत्ति बताकर कब्जा ले लिया था। रामलीला कमेटी की ओर से यहां लगवाई जा रही नुमाइश को भी नहीं लगने दिया था। उसका सारा सामान जब्त कर लिया था। उस समय यह मामला शांत हो गया। पिछले दिनों नगर निगम ने अमृत योजना के तहत इसके सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया। इसके तहत इन दिनों यहां एमपी थिएटर और पाथ-वे बनाने का काम चल रहा है। 30 सितंबर से यहां रामलीला भी शुरू हो गई है। इसी बीच बुधवार रात कुछ खुराफातियों ने निर्माणाधीन ओपन थिएटर की दीवारें ध्वस्त कर दीं। बताया जाता है कि यहां फायरिंग भी की गई लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। पार्षद पति अशोक कुमार ने रात में ही इसकी सूचना देने के लिए नगर आयुक्त को फोन किया। उनका फोन नहीं उठा तो अन्य अधिकारियों को बताया।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने दी थी धमकी
बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम की टीम ने हार्टमन ग्राउंड का मौका मुआयना किया। मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को दी गई। उनके निर्देश पर ठेकेदार अतुल गुप्ता की ओर से थाना प्रेमनगर में देर रात सरकारी कार्य में बाधा डालने और निर्माण ध्वस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अतुल ने अपनी तहरीर में कहा है कि रामलीला शुरू होने के तीन दिन पहले कुछ लोग वहां आए थे और निर्माण तोड़ने की चेतावनी दे गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें रामलीला कमेटी का पदाधिकारी और सदस्य बताया है।
विज्ञापन
हार्टमन रामलीला ग्राउंड नगर निगम की संपत्ति है। पूर्व नगर आयुक्त रिकार्ड में नगर निगम का नाम दर्ज करा चुके हैं। अमृत योजना के तहत वहां सौंदर्यीकरण कराया जा रहा था, जिसे कुछ लोगों ने ध्वस्त कर दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त
हार्टमन ग्राउंड रामलीला कमेटी की जमीन है। निगम अवैध तरीके से निर्माण कर रहा था, जिसे किसी ने ध्वस्त कर दिया। किसने किया जांच का विषय का है। यहां रामलीला के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं हो सकता है। निगम रिपोर्ट कराएगा तो हम राम जी के लिए जेल चले जाएंगे।
- रामगोपाल मिश्रा, भाजपा नेता