फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

राइजिंग स्टार योजना- गीत-संगीत और डांस में है टैलेंट तो सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान

Fri, 04 Oct 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। अगर आपका लाडला पढ़ाई के साथ गीत-संगीत और डांस में दिलचस्पी रखता है तो उसको डांटने के बजाए प्रोत्साहित करिए, क्योंकि शिक्षा विभाग ऐसे छात्रों को आगे बढ़ाने में पूरी मदद करेगा। मंडल में शुरू की गई राइजिंग स्टार योजना के तहत इन छात्रों के सपनों को अब ऊंची उड़ान मिलेगी। योजना के तहत पढ़ाई के साथ गीत संगीत और डांस के हुनर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला स्तर पर 30 कॉलेजों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया है। जिनके प्रधानाचार्यों के साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने गुरुवार को जीआईसी में बैठक की। प्रतिभाशाली छात्रों की तलाश कर 10 से 25 अक्तूबर तक जेडी बरेली की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। प्रधानाचार्यों से सुझाव भी लिए गए। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना के तहत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, वाणिज्य, जीव विज्ञान के साथ गायन, वादन, नृत्य, स्टोरी राइटिंग को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत 30 कॉलेजों का चयन किया है। इसके बाद मंडल स्तर पर कॉलेजों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को जिला स्तर और फिर मंडल स्तर पर प्रतियोगिता कराकर चयनित किया जाएगा। जिसमें जैसी प्रतिभा होगी उसको आगे बढ़ाने में पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed