{"_id":"5d6ac5d78ebc3e014f25c5b7","slug":"cultural-bareilly-news-bly374418555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फिल्मों में नजर आएंगी बरेली की रितु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फिल्मों में नजर आएंगी बरेली की रितु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: आवश्यक
बेटियों ने मां को बनाया ‘स्टार’
- पति, पत्नी और वो समेत सांड की आंख मूवी में दिखेगी अदाकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रंगमंच की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब हासिल कर चुकी रितु की अदाकारी अब फिल्मों में भी दिखेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को संभालने के साथ रितु ने यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ और ‘सांड़ की आंख’ में वह मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।
राजेंद्र नगर में रहने वाली रितु ने बताया कि ‘सांड़ की आंख’ फिल्म हरियाणा की चर्चित शूटर दादी पर आधारित है। इस फिल्म में रितु ने शूटर दादी यानी तापसी पन्नू की बहू का रोल अदा किया है। इस फिल्म का शूट पूरा होते ही उन्हें ‘पति, पत्नी और वो’ फिल्म में प्रमुख भूमिका मिल गई है। इस फिल्म में हीरो आर्यन एक्टर हैं। वह हीरोइन भूमि की बहन का रोल निभा रही हैं। रितु ने बताया कि लवह स्कूल के समय से ही अभिनय से जुड़ी रहीं और नेशनल अवॉर्ड भी जीता। शादी के बाद यह सिलसिला ब्रेक हो गया। इस वर्ष मेरठ में हुए एक ऑडिशन में जब वे अपनी बेटियों को एक्टिंग के बारे में बता रहीं थीं तो उसी दौरान मौजूद डायरेक्टर ने सांड़ की आंख मूवी के लिए उनका ऑडिशन लिया और वह सेलेक्ट हो गईं। ऑफर मिलने पर भी वह असमंजस में थी तब पति कपिल शर्मा और बच्चों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बेटियों को दिया है।