{"_id":"68af72627302c78d4b030cfa","slug":"crop-surveyors-owe-rs-42-lakh-dm-says-payment-will-be-made-soon-bareilly-news-c-4-vns1074-713436-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रॉप सर्वेयरों का 42 लाख बाकी, डीएम बोले जल्द होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रॉप सर्वेयरों का 42 लाख बाकी, डीएम बोले जल्द होगा भुगतान
विज्ञापन
बरेली। डिजिटल क्राॅप सर्वे को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में बताया गया कि पिछले सर्वे के 42 लाख रुपये अब तक नहीं मिले हैं। इसपर डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों से कहा कि बकाया भुगतान जल्द होगा। सभी कर्मी क्रॉप सर्वे में मन लगाकर काम करें।
उन्हें जानकारी दी गई कि रुपये बाकी होने से सर्वे कार्य बाधित हो रहा है। जिनका पैसा बकाया है, उनमें पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, निजी सर्वेयर और कृषि विभाग के कर्मी हैं। जिनके 42 लाख रुपये बकाया हैं। बताया गया कि यह भुगतान मुख्यालय स्तर से होना है।
इस पर डीएम ने कहा कि संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराएं, ताकि बात कर शीघ्र भुगतान कराया जा सके। पिछले वर्ष डिजिटल क्राॅप सर्वे का अच्छा कार्य हुआ था और जनपद टॉप-10 में था। कहा कि इस बार भुगतान की समस्या बताई गई है। इस संबंध में बात की जा रही है। संवाद