{"_id":"61e9757599cc8927c04643b4","slug":"crisis-on-ayurvedic-hospital-due-to-duty-of-doctors-in-flying-squad-bareilly-news-bly4730929112","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते में डाक्टरों की ड्यूटी लगने पर आयुर्वेदिक अस्पताल पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ते में डाक्टरों की ड्यूटी लगने पर आयुर्वेदिक अस्पताल पर संकट
विज्ञापन
शाहजहांपुर का जिला आयुर्वेदिक अस्पताल। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के दो डाक्टरों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव के लिए बने उड़नदस्ते में लगा दी गई है। डाक्टरों के ड्यूटी में लगने से अस्पताल की ओपीडी पर संकट मंडराने लगा है। डाक्टर के न होने पर मरीज बैरंग लौट रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का पालन कराने के लिए उड़नदस्ते में प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के प्रभारी डॉ. ज्ञानप्रकाश और डॉ. जगपाल की उड़नदस्ते में ड्यूटी लगने का पत्र पहुंच गया। पत्र पहुंचने के बाद डॉक्टर टेंशन में हैं। उनका कहना है कि राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में हर रोज 100 से 150 मरीज दवा लेने आते हैं। उनकी ड्यूटी उड़नदस्ते में लगने से मरीजों को दवा मिलना मुश्किल हो जाएगी। उनकी अनुपस्थिति में स्टाफ नर्स राम देवी, वार्ड ब्वाय राकेश चंद्र, चौकीदार जितेंद्र ही अस्पताल में रह जाएंगे।
-प्रशासन ने दोनों डाक्टरों की ड्यूटी उड़नदस्ता टीम में लगा दी है। डाक्टरों के न होने से आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को दवा तक लिखने वाला कोई नहीं होगा। डॉ. ज्ञान प्रकाश, प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक कालेज
विज्ञापन
-विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ड्यूटी लगाई जा रही है। ड्यूटी करनी पड़ेगी। बगैर वाजिब कारण के ड्यूटी से इनकार नहीं किया जा सकता। डॉक्टर उड़नदस्ते में जाना ही नहीं चाहते होंगे, इसलिए ऐसी बातें कर रहे होंगे।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ