Bareilly News: अपराधियों को चिह्नित कर पकड़वाएगी क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल, एसएसपी ने किया शुभारंभ
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का शुभारंभ किया। इस सेल के जरिए अपराधियों को चिह्नित करना और फिर उनकी धरपकड़ करना आसान हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों की धरपकड़ करना अब बरेली पुलिस के लिए और आसान हो जाएगा। अत्याधुनिक संसाधनों के साथ क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल का शुरू कर दिया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने कैंप कार्यालय को गुब्बारों और झालरों से सजाया।
धरपकड़ करना होगा आसान
एसएसपी ने बताया कि क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल में ऊर्जावान स्टाफ को तैनात किया गया है, जो तकनीकी रूप से भी दक्ष है। इस सेल का उद्देश्य विभिन्न अपराधों जैसे हत्या, लूट, डकैती, वाहन चोरी, गोतस्करी, टप्पेबाजी, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु चोरी, चेन स्नेचिंग व अवैध शराब में लिप्त अपराधियों को ट्रेस करना होगा। इसके जरिये भविष्य में अपराधियों को चिह्नित करना और फिर उनकी धरपकड़ करना मुश्किल काम नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि लगातार एक ही जैसा अपराध करने वाले अपराधियों पर भी अंकुश लगाने का काम इस सेल के जरिये किया जा सकेगा। सेल के नए भवन को पुलिसकर्मियों ने गुब्बारों और झालरों से सजाया था। शुभारंभ के मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, आरआई हरमीत सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित वीडियो