फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women suffering from acid attack will work

एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी नौकरी

Tue, 26 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि बरेली सहित प्रदेश के सभी 12 आशा ज्योति केंद्रों में स्टाफ की तैनाती अगले महीने हो जाएगी। इनमें एसिड एटैक से पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं नहीं मिलेंगी तो रेप पीड़िता तथा विधवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन केंद्रों में महिलाओं की तैनाती होनी है, कोई भी पुुरुष स्टाफ तैनात नहीं होगा। इन केंद्रों में तैनाती के लिए आदेश के साथ-साथ नियुुक्ति नियमावली भी जारी कर दी गई है। इन सभी की तैनाती संविदा के आधार पर होगी लेकिन मासिक वेतन बेहतर होगा। सबसे बड़े पद प्रशासक का वेतन करीब 50 हजार रुपये होगा। उसके बाद के पदों का वेतन उसी अनुपात में कम होगा।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव ने आदेश में कहा है कि प्रत्येक केंद्र पर  एक  प्रशासक. एक अधीक्षिका, दो काउंसलर, एक एक्सपर्ट, दो लिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की तैनाती सीधे - सीधे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से होगी। चिकित्सा से जुड़ा स्टाफ सीएमओ के स्तर से रोस्टर के  अनुसार भेजा जाएगा, जो कि महिला होगी। इसी तरह पुलिस चौकी में 24 घंटे महिला कांस्टेबिल और दरोगा की तैनाती एसएसपी की ओर से रोस्टर के अनुसार की जाएगी। 
विज्ञापन

दूसरी ओर शासन ने स्टील फर्नीचर फ्रेम पर आधारिक केंद्र के भवन का ब्योरा मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि यह केंद्र मई के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएगा। भवन के आसपास पार्क आदि की व्यवस्था दो महीने में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed