{"_id":"21a8fac8457236212fa83c1891c39c1e","slug":"women-not-only-a-thief-police-inspector-had-taught-a-lesson-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा ने चोर ही नहीं पुलिस को भी सबक सिखा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दरोगा ने चोर ही नहीं पुलिस को भी सबक सिखा दिया
बरेली
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आमतौर पर पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंचती है या पहुंचकर भी अपराधियों को नहीं पकड़ पाती लेकिन नए साल के पहले दिन ही महिला दरोगा प्रीति पंवार ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपनी बहादुरी से न सिर्फ बाइक चुराकर भाग रहे चोर को दौड़ाकर पकड़ा बल्कि पुलिस महकमे को भी सबक सिखा दिया। घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शहर के बीचोंबीच अयूब खां चौराहे पर हुई। दरोगा की बहादुरी पर चौराहे पर मौजूद हर किसी ने सराहना की।
इज्जतनगर के आकांक्षा एन्क्लेव में बुजुर्ग महिला के जान पर खेलकर चोरों से मोर्चा लेने की घटना को अभी पांच दिन ही हुए हैं। जब दो सिपाही मौके पर पहुंचने के बाद भी चोरों को देखते रहे। चोर फायरिंग कर भाग गए और सिपाही लौट आए। शुक्रवार को सीन एकदम उलट था। अयूब खां चौराहे पर ढाई बजे सुभाषनगर के राज बहादुर की बाइक खड़ी थी। वहां पहुंचे एक युवक ने बाइ स्टार्ट की और जाने लगा। पास में खड़े राज बहादुर की निगाह उस पर पड़ी तो शोर मचा दिया। हल्ला मचने पर सिविल लाइंस चौकी पर मौजूद चौकी इंचार्ज प्रीति पंवार भी पहुंच गईं। उन्होंने बाइक चुराकर भाग रहे युवक का अपनी स्कूटी से पीछा कर दिया। चौराहे पर मौजूद लोग भी उनके साथ दौड़ पड़े। थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार को पकड़ लिया गया। पहले महिला दरोगा ने उसकी खबर ली फिर भीड़ ने पीट डाला। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। बाइक राज कुमार के हवाले कर दी गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शुऐब निवासी परौर (शाहजहांपुर) बताया। उसके पास पांच चाबियां भी बरामद हुईं हैं। पुलिस को उससे बड़े खुलासे की उम्मीद है।
शोहदों को पकड़ने पर सम्मान
दरोगा प्रीति पंवार ने बुधवार रात ऑटो में लड़की से छेड़छाड़ करने वाले शोहदों को भी पकड़ा था। शुक्रवार को लड़की के परिवार वालों ने उन्हें सम्मानित किया।