{"_id":"5bf2ac13bdec222f4e268467","slug":"women-dies-in-suspicious-condition-in-malampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालमपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालमपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 19 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर में शनिवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका पति महिला की मौत का कारण छत से गिरना बता रहा है। थाना पुलिस ने इस केस में छानबीन शुरू कर दी है। करीब 28 वर्षीय मंजू देवी पत्नी मेवाराम वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर निवासी थी। उसका मायका बिहार प्रांत में बताया जा रहा है। उसके तीन बेटियां हैं। एक बेटी को उसने एक दिन पहले ही जन्म दिया था। सूत्रों की माने तो शनिवार रात मेवाराम मंजू देवी को मरणासन्न अवस्था में जिला अस्पताल ले गया था, जहां कुछ देर बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिर में गहरी चोट लगने से महिला बेहोश थी। जिससे वह कुछ बता नहीं सकी। इधर, रविवार सुबह गांव में चर्चा फैली कि महिला की हत्या कर दी गई है। मेवाराम की माने तो उसकी पत्नी छत पर चढ़ रही थी। तभी उसका जीने से पैर फिसल गया। इससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।
इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के सिर पर कई गंभीर चोटें थीं। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया हो। इससे उसकी मौत हो गई।
महिला मानसिक मंदित थी। उसके पति ने लिखकर दिया है कि वह छत से गिर गई थी। बाकी उसकी मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-प्रमोद सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष वजीरगंज