फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman raped in Amroha , SP leader arrested

अमरोहा की महिला से होटल में रेप, सपा नेता गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 29 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पति को लेखपाल की नौकरी दिलाने के नाम पर ली गई रकम लौटाने के बहाने एक सपा नेता ने महिला को होटल में बुलाया था। आरोप है कि उसने महिला से बलात्कर किया। जब महिला ने शोर मचाया तो होटल का स्टाफ और अन्य लोगों की भीड़ कमरे में पहुंच गई। भीड़ ने सपा नेता को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की तहरीर पर मुकदमा लिखकर आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के थाना नौगवां सादात अव्वलपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार प्रजापति समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। करीब एक साल पहले बिजनौर में तैनात रोडवेज के अक्षम परिचालक राजवीर सिंह प्रजापति से सुरेंद्र की मुलाकात अमरोहा के सपा जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह सैनी के यहां हुई। सुरेंद्र के झांसे में आकर राजवीर ने अपने रिश्तेदार को लेखपाल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये दिला दिए। नौकरी न दिला पाने पर राजवीर के रिश्तेदार की पत्नी ने तगादा किया तो वह उनके संपर्क में आ गया। आठ दिन पहले सुरेंद्र ने महिला को अमरोहा में बुलाकर 25 हजार रुपये दे दिए। बुधवार को सुरेंद्र महिला को यह कहकर बरेली ले आया कि 50 हजार रुपये देगा। यहां किसी से रुपये लेकर देने के बाद लखनऊ चला जाएगा। लेकिन उसकी नीयत खराब होने पर महिला ने अपनी सास को फोन करके बुलाने की कोशिश की। इसके बाद अपने रिश्तेदार राजवीर सिंह को भी फोन कर दिया। उनके आने से पहले ही सुरेंद्र जंक्शन रोड पर एक होटल रीगल में कमरा लेकर महिला को धमकाकर ले गया। कमरे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी क र दी। बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे राजवीर महिला को तलाशते हुए होटल पहुंच गए। उन्होंने सपा नेता का कमरा खुलवाया तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर होटल के स्टाफ और मौके पर इकट्ठा भीड़ ने सपा नेता की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तो मुझे नाम से बुलाते हैं
-सपा नेता सुरेंद्र प्रजापति ने थाने पहुंचने के बाद पुलिस को भी रौब दिखाने की कोशिश की। महिला का रिश्तेदार राजवीर सिंह तो उसके साथ कई बार लखनऊ में होने वाली सपा की मीटिंग में शामिल होने गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें सीधे जानते हैं। मुख्यमंत्री  उसे नाम लेक र बुलाते हैं। महिला मुझे बिना वजह फंसा रही है। उसके साथ बदतमीजी करने की जरूरत नहीं है। नेता के रौब को देखकर थाने का स्टाफ भी कुछ देर के लिए सहम गया। एसओ ने हिम्मत बंधाई तो स्टाफ ने नेता को खूब खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र ने भरवाया का लेखपाल पद का फार्म
-राजवीर से नौकरी दिलाने का वादा करने के बाद अमरोहा के पास रहने वाले उनके रिश्तेदार का फार्म सुरेंद्र ने ही भरवाया था। राजवीर के रिश्तेदार बीए बीएड होने के बाद मजदूरी कर रहे हैं। नौकरी लगवाने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये ले लिए। इस दौरान सुरेंद्र प्रजापति ने अपने साथी अजय यादव उर्फ रिंकू निवासी बूचा नागल, थाना चांदपुर, जिला बिजनौर से राजवीर की मुलाकात कराई। 2.30 लाख रुपये अजय को सुरेंद्र ने दिलवाए। राजवीर ने अजय को रुपये देकर उससे स्टांप पर लिखवा लिया। तीन लाख रुपये राजवीर ने सुरेंद्र को बैंक खाते में दिए। राजवीर ने बताया कि सुरेंद्र ने लेखपाल की नौकरी के लिए उनसे कुल साढ़े आठ लाख रुपये लिए थे, लेकिन वापस करने को कहने पर बहानेबाजी कर देते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed