फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 14 Apr 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in mysterious circumstances
मृतका
नवाबगंज में मंगलवार देर रात शत प्रतिशत जली हालत में महिला को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हुई। उसके घर वालों का आरोप है कि शादी के 14 साल बाद भी बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने उसे मार डाला। एसओ (नवाबगंज) ने बताया कि महिला के भाई पंकज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। 
विज्ञापन

रानी सक्सेना की शादी 14 वर्ष पहले नवाबगंज के अभयराजपुर निवासी अमित सक्सेना से हुई थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि मंगलवार शाम को जब वह खाना बना रही थी तब रसोई गैस की चपेट में आने से आग में झुलस गई। जबकि रानी के इकलौते भाई पंकज का कहना है कि उनकी बहन फोन पर कई बार पति द्वारा मारपीट की शिकायत कर चुकी थी। उसके 14 साल से कोई बच्चा न होने पर भी पति पीटता था। चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे वह रानी के घर अपनी बहन की शादी का कार्ड देने गया था, वह वहां डेढ़ घंटे रहा, इस दौरान बहन डरी सहमी बैठी रही। भाई का कहना है कि रानी के जलने की सूचना रात साढ़े आठ बजे मिली, उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई का कहना है कि अस्पताल में रानी उन्हें बता रही थी कि पति ने शराब के नशे में उसे पीटा और तेल डालकर जला दिया। महिला के मजिस्ट्रेट ने भी कलमबंद बयान दर्ज किए थे। 
विज्ञापन


आग में झुलसी एक मां की इलाज के दौरान मौत 
बरेली। घर में आग से झुलसी एक छह महीने की मासूम बच्ची की मां ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष ने आग लगने का कारण खाना बनाते समय आग में झुलसना बताया है। महिला को 6 अप्रैल को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के मायके पक्ष ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 लक्ष्मी (20) की शादी एक साल पहले सिरौली थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रामनिवास से हुई थी। रामनिवास एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। ससुराल वालों ने बताया कि 6 अप्रैल को वह खाना बनाते समय आग में झुलस गई थी। तब से उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। महिला का मायका भी सिरौली थाना क्षेत्र में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed