{"_id":"570eaa274f1c1b71644a6c5c","slug":"wife-killed-by-being-linked-to-the-wind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से संबंधों का पता लगने पर मार दिया पवन को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से संबंधों का पता लगने पर मार दिया पवन को
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना इज्जतनगर के मल्हपुर गांव के जंगल में पवन पटेल उर्फ बंटू की अपनी पत्नी से अवैध संबंधों का पता चलने पर ग्राम डंडिया के राहुल ने रिश्ते के मामा और ममेरे भाई के साथ मिलकर पवन का गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपियों की निशानदेही पर राहुल के घर के पास से ही छुरा और खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
हत्या से चार दिन पहले राहुल को पवन के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली तो उसके सिर पर खून सवार हो गया। उसने पवन को रास्ते से हटाने के लिए अपने रिश्ते के मामा दीनानाथ उर्फ नन्हा और ममेरे भाई वेदपाल उर्फ चौबे को अपने साथ शामिल कर लिया। इसके बाद राहुल ने सोमवार की शाम को ग्राम भगवानपुर धिमरी निवासी 25 वर्षीय पवन पटेल उर्फ बंटू को प्लानिंग के तहत गन्ने का खेत दिलाने के बहाने से मल्हपुर गांव के पास बुला लिया। पवन अपने साथी अशोक के साथ मिलने के लिए आया था। इस पर राहुल और उसके साथी पवन से बातें करने लगे और अशोक को तंबाकू लेने भेज दिया। वह जब तक तंबाकू लेकर आया इतने बीच में राहुल और उसके साथियों ने पवन की हत्या कर दी। वेदपाल ने पवन के गले को छुरे से काटा। राहुल और उसके साथी ने पवन के हाथ पैर पकड़ लिए। हत्या के बाद पवन के शव को तीनों मल्हरपुर गांव के किसान के खेत में फेंक गए थे। हत्या के बाद राहुल दोनों को लेकर अपने घर पहुंचा। उन्होंने उपलों के ढेर के पास खून से सने कपड़े बदल लिए। खून से सने कपड़ों और छुरे को उपलों में छुपा दिया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि अभियुक्तों की कॉल डिटेल से सारी बातें पुष्ट हो गईं। तीनों की लोकेशन घटना के समय मौके पर मिली है। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया जाएगा।
इस तरह हुआ संबंधों का खुलासा
पवन अक्सर राहुल की पत्नी से फोन पर बात करता था। एक दिन पवन को राहुल की पत्नी से बात करनी थी, लेकिन उसके फोन की बैट्री डाउन हो चुकी थी। उसने राहुल के ममेरे भाई वेदपाल का फोन मांगकर उससे अलग जाकर बात करनी शुरू कर दी। वेदपाल को पवन पर पहले से ही शक था। उसने चालाकी से अपने मोबाइल का कॉल रिकार्डर को ऑन कर दिया था। पवन के फोन देकर चले जाने के बाद उसने बातें सुनी तो वेदपाल हैरान रह गया। पवन फोन पर राहुल की पत्नी से कह रहा था कि तुम्हे हर हाल में मेरे पास रहना है। वह इसके लिए कुछ करने को तैयार है। जरूरत पड़ी तो राहुल को भी रास्ते से हटा दूंगा। वेदपाल ने राहुल को पवन की बातें सुनाईं तो उसका खून खौल गया। चार दिन से उसने ठीक से खाना तक नहीं खाया। राहुल ने बताया कि पवन की हत्या करने के बाद ही उसे सुकून मिला।
विज्ञापन
डंडिया में है राहुल की ननिहाल
पहले ही दिन से पुलिस को पता था कि पवन की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। मामले में पवन के पिता ने राहुल, वेदपाल और दीनानाथ को ही नामजद भी किया था। लेकिन तहरीर के मुताबिक 60 हजार रुपये के लेनदेन की बात की एफआईआर में लिख दी गई थी। राहुल मुर्गी फार्म चलाता था। छुरी उसके पास पहले से ही थी। डंडिया गांव में राहुल की ननिहाल है। इसलिए पवन को रास्ते से हटाने के लिए उसे दो लोग भी आसानी से मिल गए।
पहले से पवन को जानती थी राहुल की पत्नी
पुलिस के मुताबिक रिश्तेदारी का मामला होने की वजह से पवन को शादी के पहले से ही राहुल पत्नी जानती थी। एक शादी समारोह में दोनों की मुलाकात होने के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। बाद में शादी होने के बाद जैसे ही पवन का मौका लगा राहुल के घर उसने आना-जाना शुरू कर दिया। इसके बाद राहुल की पत्नी और पवन में नजदीकियां और बढ़ती गईं। हालांकि राहुल का कहना है कि पवन उसकी पत्नी को बात न करने पर धमकाता था। कहता था बात नहीं करोगी तो वह जान दे देगा।
इस टीम ने खुलासा किया
इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा, दरोगा विनोद मिश्रा, सिपाही बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, चालक नेपाल सिंह।