{"_id":"3e7ff44a6cdd080563e7b45ad9a26ec0","slug":"where-history-187-disappeared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गायब हो गए 187 हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गायब हो गए 187 हिस्ट्रीशीटर
बरेली
Updated Thu, 25 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसएसपी आरके भारद्वाज ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग को अभियान चलवाया तो 187 हिस्ट्रीशीटर गायब मिले। जबकि 18 हिस्ट्रीशीटरों के मरने की पुष्टि हुई। पुलिस अब अपनेे-अपने थाने से गायब हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगा रही है।
मंगलवार को सुबह नौ बजे से तड़के में चार बजे तक एसएसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों के घर की कुंडी बजाकर चेकिंग की। अभियान के दौरान पुलिस 827 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची। 467 हिस्ट्रीशीटर ही घरों पर ही मिल गए। पुलिस की टीमें उनके फोटो भी खींचकर ले आईं। 187 हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता ही नहीं लग पाया है। 55 हिस्ट्रीशीटरों के बारे में पता लगा कि वे जेल में बंद हैं। इसके अलावा 18 हिस्ट्रीशीटरों की मौत की पुष्टि हो पाई है। लापता हिस्ट्रीशीटरों के घरों की लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के चेकिंग करने की जिम्मेदारी बीट के सिपाही भी होती है। हल्का दरोगा और सिपाही से भी उसके बारे में किसी भी दिन बुलाकर पूछा जाएगा।
लखनऊ में फीड हो रहा है रजिस्टर नंबर-4
जिले के सभी थानों से एक कांस्टेबल मुंशी को डीजीपी ने रजिस्टर नंबर-4 लेकर बुलाया है। इन रजिस्टरों को ऑनलाइन किए जाने के लिए कंप्यूटर में फीडिंग कराई जा रही है। इस रजिस्टर में हर अपराधी का डाटा होता है। इसे कंप्यूटर में फीडिंग के बाद क्लिक करते ही उसके बारे में सारी जानकारी मिल जाती है।