{"_id":"58deb1674f1c1be53763df42","slug":"what-is-justice-for-them-those-who-got-divorced","type":"story","status":"publish","title_hn":"..उनके लिए क्या इंसाफ है जिन्हें तीन तलाक हो गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..उनके लिए क्या इंसाफ है जिन्हें तीन तलाक हो गया
बरेली।
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
What is justice for them Those who got divorced
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन महिलाओं को तीन तलाक हो गया है उनके लिए फिलहाल क्या इंसाफ है। कानून जब बनेगा तब बनेगा। अभी क्या हो? इसके अलावा उन्होंने इस मामले में उलमा से भी खासी नाराजगी जाहिर की है। अपने लिए इंसाफ की उम्मीद करते हुए करते निदा खान ने यह सवाल मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी से किया है। इस संबंध में भेजे अपने प्रार्थना पत्र में निदा ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है। संभवत: अप्रैल माह में उनको मिलने की तिथि मिल सकती है। निदा ने तीन तलाक को लेकर उलमा के प्रति में नाराजगी जताई। बताया कि उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि जितने भी उलमा हैं वो जिस तरह से ठाट बाट की जिंदगी जीते हैं उसके लिए उनके पास पैसा कहां से आता है। उनके फंड चेक कराए जाएं, खाते चेक हों और संपत्तियों की जांच हो।
इधर उन्होंने अपने पति शीरान रजा खां से चल रहे कोर्ट केस के मामले में बताया कि हाई कोर्ट से मेंटीनेंस आर्डर ले आई हैं। यहां के उनको काफी राहत मिली है। फैमिली कोर्ट और क्रिमनल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उनके साथ पति की मारपीट के मामले में जो एफआर लगी थी। वो केस फिर से कोटी कोर्ट में चल पड़ा। उसमें उनके स्टेटमेंट भी हुए हैं। उनका कहना है कि जो उनके ऊपर अत्याचार हुए हैं उसके मुताबिक शीरान के हिस्से में जो सजा आती है वो मिले।