फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up 100

पकड़ा गया यूपी 100 को छकाने वाला

Sun, 18 Dec 2016 02:42 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 18 Dec 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी 100 सेवा पर कॉल करके पुलिस को छकाने वाले शरारती को शनिवार को पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप के तहत मुकदमा लिखकर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फर्जी आईडी से सिम जारी कराने के बाद यूपी 100 पर कॉल करके एक शरारती फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस को छकाता था। यही नहीं  के साथ ही फोन रिसीव करने वालों से अश्लील बातें करता था। एक सितंबर से 15 दिसंबर तक इस व्यक्ति ने यूपी 100 पर 120 के अलावा 102 पर 20 और 108 पर नौ से अधिक बार कॉल की। शनिवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि फर्जी आईडी के सिम से फोन कर महिला कर्मियों को परेशान कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले को सर्विलांस के जरिये एसटीएफ की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नूर हसन पुत्र फकीरे निवासी कुआंटांडा थाना भुता, हाल निवासी फरीदपुर बताया। उसके पास से दो मोबाइल और एक अन्य व्यक्ति के नाम की आईडी बरामद हुई है। एसपी देहात ने बताया कि इससे पहले इस तरह की घटना गोरखपुर में हुई थी। वहां भी आरोपी को पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed